Monday, 27 November 2023

Yash Bakode Life Report


चरित्र
आप क्रियात्मक स्वभाव के व्यक्ति हैं और सदैव गतिशील रहते हैं। आप हमेशा योजना बनाते रहते हैं और अकर्मण्यता को कभी भी सहन नहीं कर सकते हैं। आपके अन्दर पर्याप्त इच्छाशक्ति है और स्वतन्त्रता का भाव आपके अन्दर कूट-कूट के भरा हुआ है। दूसरों का दखल आप अपने काम में बर्दाश्तन हीं करते। आपके लिये अपने विचारों व कार्यों की स्वतन्त्रता सर्वोपरि है।आप मौलिक सोच रखते हैं, जोकि बहुआयामी होती हैं। आप नये तरीकों का अन्वेषण अथवा उद्देश्यपूर्ण मौलिक आविष्कार कर सकते हैं। आप संसार को अपने कार्यों से एक नयी दिशा देंगे।इसमें कोई शंका नहीं है कि आप ईमानदारी को व्यापक रूप से प्रयोग कर नव-कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपने मित्रों से अपने उद्देश्य, अपनी बात, आर्थिक विषय इत्यादि में ईमानदार होने की उम्मीद करते हैं।दूसरों के साथ आपका व्यवहार आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। आप अकुशलता को सहन नहीं कर सकते और जो लोग आपकी आंखों से आंखें मिलाकर नहीं देख सकते, आप उन्हें हेय दृष्टि से देखते हैं। आपको उन लोगों के प्रति सहनशीलता का गुण विकसित करना चाहिये, जिन्हे आप प्रायः अस्वीकृत कर देते हैं। कुछ भी हो, कम से कम यह प्रयास करने योग्य है।

सौभाग्य व संतुष्टि
कम समय में अधिक की लालसा के कारण आप अत्यधिक तनाव में रहते हैं, फिर भी अपनी जिद के कारण समय के साथ समझौता नहीं करते हैं। आप व्याकुलता के कारण, अपनी ऊर्जा का क्षय अनेक कार्यों को एक साथ करने के प्रयत्न में कर देते और यदा-कदा ही एक कार्य भी पूर्ण कर पाते हैं। जीवन के उत्तरार्द्ध में आप ‘माइग्रेन’ का शिकार हो सकते हैं और आपको विश्राम करने की कला सीखनी पड़ेगी। किसी भी तरह का संयुक्त शारीरिक व मानसिक व्यायाम जैसे योग आदि इस समस्या का सर्वश्रेष्ठ निदान है।

जीवन शैली
आप दूसरों की प्रशंसा करने में प्रायः कंजूसी करते हैं, जिस कारण आप विरोध के पात्र बन जाते हैं। आप के मन जो कुछ भी हो उसे आज से ही कहना आरम्भ करें। परिणामस्वरूप आप लोगों से बेहतर सम्बन्ध पायेंगे।

रोजगार
आप अपने कर्तव्यों को गम्भीरता पूर्वक लेते हैं,परिणामस्वरूप आप महत्वाकांक्षी हैं और आपके वरिष्ठकर्मी आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी देंगे। अतः आपको अपने भविष्य के लिये नेतृत्व से जुड़ा क्षेत्र चुनना चाहिए।

व्यवसाय
आपके अन्दर विचारों को शब्दों में व्यक्त करने की क्षमता है, अतः आप एक पत्रकार, शिक्षक या भ्रमणशील सेल्समैन के रूप में जाने जाएंगे। आप कुछ कहने से कभी नुकसान में नहीं रहेंगे। यह गुण आपको अध्यापन में भी बेहतर बनाता है। लेकिन जब आपका मन व्यग्र होता है, आपका प्रदर्शन बहुतही खराब होता है। ऐसा कोई भी कार्य जिसमें तीव्र सोच की आवश्यकता होती है,आप उसमें सफल होंगे। परन्तु यह एकसा कार्य नहीं होना चाहिए, अन्यथा आपको गम्भीर असफलता का सामना करना पड़ेगा। आपको परिवर्तन और विविधता पसन्द है, अतःकोई भी कार्य जिसमें आपको देश-विदेश का भ्रमण करना पड़े, आपके लिये उपयुक्त है। अपने लिये किया गया काम आपके लिये बेहतर होगा, बजाय कि दूसरे के लिये। आप स्वेच्छा से आना-जाना पसन्द करते हैं, अतः आपको अपना स्वयं का कार्य करना चाहिए।

स्वास्थ्य
आपको स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित रहने की कोई आवश्यकता नहीं है, परन्तु इसकी अनदेखी भी नहीं करनी चाहिए। आपको सर्दी एवं गर्मी से खतरा है, खासकर गर्मी से। दोनों ही आपके लिये ठीक नहीं हैं। आप सूर्य से बचें, विशेषतः यदि आपको किसी ठण्डेे प्रदेश में भ्रमण करना पड़े। ऐसे किसी भी कारण से दूर रहें, जिसके कारण आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता हो। जीवन के उत्तर काल में आपको एपोप्लेक्सी से बचकर रहना चाहिए। यह आपके लिये अत्यन्त आवश्यक है कि आप समय पर सोएं और देर रात तक न जागें। क्योंकि काम के समय आप अत्यधिक ऊर्जावान और सदैव गतिशील होते हैं, जिसके कारण आपकी दैनिक ऊर्जा का शीघ्र हृास होता है। सिर्फ पर्याप्त निद्रा के द्वारा ही आप अपनी इस ऊर्जा को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

रुचि
आपकी अभिरुचियां शारीरिक से अधिक बौद्धिक होंगी। आप उनमें पर्याप्त सफल होंगे। आप एक बहुत अच्छे शतरंज के खिलाड़ी बन सकते हैं।यदि ताश आपको आकर्षित करते हैं, तो आप ‘ब्रिज’ में बहुत अच्छे होंगे।

प्रेम आदि
आपका स्वाभाव ऐसा है कि आप प्रेम और मित्रता के बगैर रह नहीं सकते हैं। अतः आपका विवाह जल्दी हो जाएगा यद्यपि आपके विवाह से पहले एकाधिक प्रेम होंगे। परन्तु विवाहोपरान्त आप एक बहुत अच्छे जीवनसाथी साबित होंगे। आप स्वाभाव से अत्यधिक ‘रोमान्टिक‘ हैं। यह आपकी प्रेम इच्छा को और अधिक गहराई देगा, और आप आघ्यात्मिक होकर प्रेम की नई परिभाषा खोजेंगे।

आर्थिक
वित्त सम्बन्धी मामलों में आप अपने भाग्य के स्वयं निर्माता होंगे। आपको अपने कार्य में सफलता हमेशा ही समय से पहले प्राप्त होगी। आप वित्त के मामले में अत्यन्त भाग्यशाली होंगे और आपको सदैव ही धन एवं पद की प्राप्ति होगी, परन्तु आप इन सबसे कभी भी संतुष्ट नहीं होंगे। आप सदैव ही वह इच्छा रखते हैं जो आपके साधनों के परे है। आप आर्थिक मामलों में काफी उदार हैं और अपने कोष से अच्छे संस्थान एवं परिजनों को काफी धन देते हैं।

शिक्षा
आपके अंदर गंभीरता से सोचने और समझने की क्षमता है और इस वजह से आप किसी भी विषय पर अच्छी पकड़ रखेंगे। लेकिन इसका दूसरा पक्ष यह है कि आप उसकी गहराई तक जाने के लिए अधिक समय लेंगे इसलिए कभी-कभी आपको अपनी पढ़ाई से बोरियत हो सकती है। आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे और स्वभाव से अध्ययनशील होंगे। नियमित रूप से अध्ययन करना आपको काफी सहायता करेगा और इसी के दम पर आप अपनी शिक्षा को पूरा कर पाएंगे। संभव है आपको कभी कभी किसी विषय में समस्या का सामना करना पड़े और उसकी वजह से आपकी पढ़ाई थोड़ी लंबी खिंच जाए, लेकिन निरंतर अभ्यास करने के कारण आप अंततः उसमें सफल हो कर ही रहेंगे। कई बार आपको अपनी मेहनत का उतना परिणाम प्राप्त नहीं होगा जितना आप उम्मीद करते हैं, लेकिन आपके ज्ञान की वृद्धि अप्रत्याशित रूप से होगी और यही आपको जीवन में सफल बनाएगी।

No comments: